खाना लेकर छत पर पहुंची रिश्तेदार की बेटी और उड़ गए होश! महराजगंज में 12 साल के किशोर की मौत से सहमा हर दिल

महराजगंज के बसंतपुर राजा गांव में 12 वर्षीय शिवम का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिला। आखिर किन परिस्थितियों में हुई किशोर की मौत? पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 21 October 2026, 6:24 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बसंतपुर राजा गांव में मंगलवार सुबह 12 वर्षीय किशोर का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जूता खरीदने की जिद कर रहा था किशोर

मृतक की पहचान गोविंद के बेटे शिवम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे शिवम अपने पिता से जूता खरीदने की जिद कर रहा था। पिता ने काम से लौटने के बाद जूता दिलाने की बात कही और मिक्सर मशीन पहुंचाने के लिए घर से निकल गए। इसी दौरान शिवम की मां पुष्पा भी दुकान पर चली गईं।

महराजगंज में कक्षा 6 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

छत पर फंदे से लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद एक रिश्तेदार की बेटी खाना लेकर घर की छत पर पहुंची। वहां शिवम को फंदे से लटका देखकर वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद किशोर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

महराजगंज में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी श्रद्धांजलि

किशोर की मौत से परिवार में मातम

12 वर्षीय शिवम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  21 October 2026, 6:24 PM IST