UP Fraud: मुनाफे का लालच पड़ा भारी, लखनऊ में कारोबारी से 1.15 करोड़ की ठगी; जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ में एक कारोबारी को एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने भारी मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाए। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 April 2026, 7:07 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कृष्णानगर स्थित पूरन नगर निवासी कारोबारी राजेंद्र सिंह चौहान से 1.15 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात हिमांशु गिहर से हुई थी। बातचीत और पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने उन्हें एसआईपी में निवेश कर हर महीने दस गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

इस लालच में आकर राजेंद्र ने वर्ष 2021 से 2023 के बीच करीब 50 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।

SIP में नुकसान के बाद क्रिप्टो का जाल

जब पीड़ित ने निवेश पर सवाल उठाया तो आरोपी ने एसआईपी में घाटा होने की बात कही और फिर Cryptocurrency में निवेश करने का सुझाव दिया। आरोपी ने दावा किया कि क्रिप्टो में पैसा लगाने से पहले डूबे 50 लाख रुपये भी वापस मिल जाएंगे।

Muzaffarnagar: शेखर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मां और उसके तीन बेटों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

अपनी रकम वापस पाने की उम्मीद में राजेंद्र ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच करीब 65 लाख रुपये और निवेश कर दिए। इसके बावजूद न तो पुरानी रकम वापस मिली और न ही कोई मुनाफा हुआ। पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी उन्हें अप्रैल 2026 तक टालता रहा और बाद में धमकाने लगा।

परिवार के खातों से लिया पैसा

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने रकम सीधे अपने खाते में न लेकर अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में मंगवाई। इसके बाद एक एप के जरिए निवेश दिखाया गया, जिसमें आरोपी ने अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Road Accident: बोलरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर मौके, मौके पर ही दो युवाओं ने तोड़ा दम

इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  28 April 2026, 7:07 PM IST