मुझसे नहीं, मेरे वकील से बात करो! पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे की आनाकानी

पुलिस के सवालों पर श्रद्धा चुप क्यों है? तीन घंटे की पूछताछ के बाद अब मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी की तैयारी की खबर सामने आई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 October 2026, 4:40 PM IST
google-preferred

Lucknow: श्रद्धा को हजरतगंज थाने में बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन घंटे से उससे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस के कई सवालों पर वह चुप्पी साधे हुए है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए ले जा सकती है। इसके बाद कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है।

तीन घंटे से पुलिस कर रही पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा से हजरतगंज थाने में लगातार पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस के कई सवालों पर उसने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, पूछताछ के दौरान उससे क्या सवाल किए गए और उसने किन सवालों पर चुप्पी साधी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लखनऊ पहुंची एसटीएफ: शिवा शर्मा कांड के मुख्य आरोपी हजरतगंज कोतवाली में तलब, कोर्ट में पेशी आज

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में होगी पेशी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कुछ देर में श्रद्धा को मेडिकल जांच के लिए ले जा सकती है। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की आगे की कार्रवाई अदालत में होने वाली सुनवाई पर निर्भर करेगी।

डगर-डगर पर श्रद्धा ने बदला पैंतरा, अजनबियों का Wi-Fi किया इस्तेमाल; फिर एक गलती से कैसे पकड़ी गई?

तीनों आरोपियों की रिमांड मांग सकती है पुलिस

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अदालत से तीनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांग सकती है। हालांकि, रिमांड की मांग और उस पर अदालत का फैसला आधिकारिक रूप से स्पष्ट होना बाकी है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।

Location :  Lucknow

Published :  22 October 2026, 4:40 PM IST

Advertisement