पुलिस चला रही थी चेकिंग अभियान, ट्रक की बोरियों में रखे सामान को देख उड़े होश; आखिर क्या है पूरा मामला?

लातेहार के चंदवा में पुलिस ने एक ट्रक से ऐसा सामान बरामद किया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। टोरी रेलवे फाटक के पास हुई इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर ट्रक में क्या छिपाकर ले जाया जा रहा था? कौन हैं इसके पीछे के लोग?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 12:33 PM IST

Latehar: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक के जरिए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

रेलवे फाटक के पास चला तलाशी अभियान

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता और पुलिस निरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने टोरी रेलवे फाटक के समीप संदिग्ध 06 चक्का आइशर ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के भीतर प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुल 5 बोरियों में 14-14 पैकेट रखे गए थे। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 2 किलोग्राम था। इस तरह कुल करीब 140 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया।

सरयू नदी में मस्ती करना पड़ा भारी… तीन दोस्त नदी में उतरे, फिर चीखों से कांप उठा पूरा घाट; जानें ऐसा क्या हुआ?

ट्रक चालक मौके से फरार

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस अब ट्रक मालिक, चालक और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 104/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

मां घोंट रही थी बेटी का गला, 10 साल के बेटे ने बना लिया वीडियो; आखिर क्या है कलयुगी मां की सच्चाई?

छापेमारी अभियान में कौन-कौन शामिल?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, ललन कुमार, संतदेव कुमार, अजीत कुमार, आलोक केरकेट्टा और चंदवा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

Location :  Latehar

Published :  23 May 2026, 12:33 PM IST