
कौशाम्बी में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत (Img: Dynamite News)
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर द्वितीय में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतका की पहचान संगीता गुप्ता (28) पत्नी अंकुश गुप्ता के रूप में हुई है। संगीता करीब सात से आठ माह की गर्भवती बताई जा रही थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और परिजन आनन-फानन में ससुराल पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि संगीता का मायका करारी क्षेत्र में है। मायके से पहुंचे परिजनों ने जब ससुराल में संगीता को मृत अवस्था में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मौत से पसरा मातम (Img: Dynamite News)
परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन करीब सात से आठ महीने की गर्भवती थी, ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: Kaushambi: रजिस्ट्री ऑफिस के सामने युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई, मची अफरा-तफरी
मायके पक्ष ने संगीता की मौत को सामान्य नहीं मानते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि संगीता की फांसी लगाकर हत्या की गई है।
परिवार शोक में डूूबा गया (Img: Dynamite News)
हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Kaushambi Firing: कौशाम्बी में विरोध करने पर बाग में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने पर एक गंभीर
मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या उसने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या की गई। इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Location : Kaushambi
Published : 29 November 2026, 5:00 PM IST
Topics : Kaushambi Police Investigation Kaushambi News Pregnant Woman Suspicious Death Kaushambi UP Crime News