कासगंज में होटल संचालक पर तान दी पिस्टल, फिर चला दी गोली! बाल-बाल बची जान, जाते-जाते दे गए ऐसी धमकी

कासगंज के मराठा होटल में देर रात गाली-गलौज का विरोध करने पर मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आरोप है कि दो बाइकों पर आए युवकों ने होटल संचालक ओमकार सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली से वह बाल-बाल बच गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 November 2026, 6:05 PM IST

Kasganj: मराठा होटल में देर रात हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि होटल का मालिक युवकों द्वारा गाली-गलौज का विरोध कर रहा था, तभी ये घटना हुई। आरोप है कि दो बाइकों पर सवार छह-सात युवक पहले होटल के कर्मचारियों से बदसलूकी करने लगे।

युवक ने तमंचे से चलाई गोली

जब होटल मालिक ओमकार सिंह ने उन्हें तमीज से बात करने को कहा, तो वे और भड़क गए। इसके बाद, एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। शुक्र है कि गोली ओमकार सिंह को नहीं लगी, वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और 20 हजार नकदी ले उड़े चोर, गांव में मची सनसनी

बाइक से आए युवकों ने की गाली-गलौज

जानकारी के अनुसार, ओमकार सिंह एक नवंबर की रात अपने होटल में थे। तभी दो बाइकों पर छह-सात युवक आए और वहां मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज करने लगे। जब ओमकार सिंह ने उन्हें रोका, तो वे और आक्रामक हो गए। ओमकार सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद एक बाइक चली गई और दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जाने लगे। तभी बाइक के पीछे बैठे प्रिंस ठाकुर ने, भोले ठाकुर के कहने पर, तमंचा निकालकर सीधे ओमकार सिंह पर गोली चला दी।

गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ओमकार सिंह बच गए। भागते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत में प्रिंस ठाकुर, भोले ठाकुर और गौरव के अलावा तीन-चार अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने गोली चलते देखी और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना कैद हो गई है। पुलिस कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- तय जगहों पर ही सजेगा पटाखों का बाजार, हाथरस में प्रशासन ने चिह्नित किए 14 स्थान, 7 नवंबर से मिलेंगे लाइसेंस

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने ओमकार सिंह की तहरीर पर तीन नामजद और 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

Location :  Kasganj

Published :  2 November 2026, 6:05 PM IST