Kasganj: सुबह पशुओं को चारा डालने पहुंची महिला, घेर का नजारा देख उड़े होश

रात नौ बजे ताला लगाकर घर गई थी पशुपालक की पत्नी, सुबह पांच बजे घेर पहुंची तो गायब मिलीं भैंस; सीओ सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2026, 3:52 PM IST

Kasganj: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बभूती में बेखौफ चोरों ने पशुपालक के घेर को निशाना बनाते हुए दो भैंस चोरी कर लीं। चोर घेर के मुख्य गेट का कुंदा तोड़कर अंदर घुसे और अरविंद की दो भैंस लेकर फरार हो गए। सुबह पशुओं को चारा डालने पहुंची महिला को चोरी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम नगला बभूती निवासी अरविंद पुत्र खूबसिंह और उसके भाई रतन सिंह की भैंसें गांव के बाहर बने एक घेर में बंधी रहती हैं। घेर में अरविंद की तीन भैंस और दो बछड़े, जबकि रतन सिंह की एक भैंस और तीन

पड़िया बंधी थीं। इसके अलावा छह बकरे और बकरियां भी मौजूद थीं। शनिवार रात अरविंद की पत्नी रुक्मणी करीब नौ बजे घेर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चली गई थीं। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब वह पशुओं को चारा डालने पहुंचीं तो गेट का कुंदा टूटा मिला और अरविंद की दो भैंस गायब थीं। घेर में बंधे अन्य पशु सुरक्षित मिले।

सुबह चारा डालने पहुंची महिला तो उड़े होश

घटना की सूचना पीआरवी-5759 के माध्यम से सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस को मिली। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी नगर आंचल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यातायात नियमों की अनदेखी करना पड़ेगा और महंगा, देवरिया पुलिस हुई सख्त, जानिए नए नियम

पुलिस चोरी गई भैंसों की तलाश के साथ ही अज्ञात चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Kasganj

Published :  23 November 2026, 3:52 PM IST