
नौकर से चैट करती थी बहूरानी (Img: AI Generated Image)
Kanpur: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामला उतना ही पेचीदा होता जा रहा है। शुरुआत में यह एक ऐसी वारदात नजर आई थी, जिसमें घर में अकेले बुजुर्ग कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिवार के लोग सदमे में थे और बहू शालू भी ससुर की मौत के बाद रोती दिखाई दी थीं। लेकिन पुलिस की जांच ने अब कहानी का दूसरा पहलू सामने ला दिया है।
जांच में पुलिस को कथित तौर पर शालू और कारोबारी के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम के बीच लगातार संपर्क के सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, 1 मई से हत्या वाले दिन तक दोनों के बीच करीब 309 बार संपर्क हुआ। इसमें फोन कॉल के साथ व्हाट्सऐप कॉल भी शामिल बताई जा रही हैं। सबसे ज्यादा ध्यान उन 49 डिलीट मैसेज पर है, जिन्हें पुलिस अब रिकवर कराने की कोशिश कर रही है। जांच टीम यह पता लगाना चाहती है कि आखिर इन संदेशों में क्या बातचीत हुई थी और उन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ी।
मोबाइल की जांच के दौरान सामने आए डिलीट मैसेज अब पुलिस के लिए अहम कड़ी बन गए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से हटाए गए डेटा को हासिल करने की कोशिश की जा रही है। अगर ये संदेश रिकवर हो जाते हैं तो जांच टीम को दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुलिस यह भी देख रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच संपर्क कब-कब बढ़ा। किस समय बातचीत हुई और वारदात से ठीक पहले या बाद में दोनों के बीच कोई संपर्क हुआ था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें- दो सहेलियों के बीच ऐसा क्या हुआ? एक ने अचानक दूसरी की मांग में भर दिया सिंदूर, फिर दोनों ने घर जाने से किया इनकार
मामले में एक अहम सुराग अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों से मिला। पुलिस ने फुटेज खंगाली तो कारोबारी के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर की गतिविधियां सामने आईं। दोनों को अपार्टमेंट में आते-जाते देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने विशाल के पुराने संबंधों, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य संपर्कों की जांच शुरू की। इसी दौरान शालू और विशाल के बीच लगातार बातचीत की जानकारी सामने आने की बात कही गई।
पुलिस ने विशाल गौतम और राजकिशोर को रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के पैरों में गोली लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की और शालू के कहने पर वारदात करने की जानकारी दी। हालांकि इन दावों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया से ही होगी। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और कथित साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: 14 दिन जेल, फिर मिली बेल! 100 करोड़ के टेंडर विवाद में अचानक आया बड़ा मोड़
कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की शनिवार देर रात चाकू से हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि उनके शरीर पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए गए। वारदात के समय वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह करीब चार बजे बेटा और बहू पार्टी से लौटे तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV समेत कई पहलुओं की जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, शालू ने घर के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी को ससुर की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
पुलिस जांच के मुताबिक, विनीत मनोचा की हत्या अचानक नहीं हुई थी। इसकी साजिश करीब 20 से 25 दिन पहले ही तैयार कर ली गई थी। शालू के संपर्क में घर में करीब 12 साल तक काम कर चुका पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम था।
पुलिस के अनुसार, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के दौरान विशाल का घर पर आना-जाना भी हुआ था। इसी दौरान कथित तौर पर हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया। हत्या के लिए 6 लाख रुपये की डील हुई, जिसमें 2 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। बाकी 4 लाख रुपये वारदात के बाद देने की बात तय हुई थी।
Location : Kanpur
Published : 9 September 2026, 3:30 PM IST