खुशी से खिलखिलाने वाला घर पल भर में सूना हो गया! 19 साल के युवा बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

झांसी के सिंगार गांव में 19 वर्षीय बीए छात्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। घर के अंदर हुई इस घटना के पीछे क्या कारण था? पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 4:57 PM IST

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंगार गांव में 19 वर्षीय बीए छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। बताया गया कि युवक ने घर के अंदर एक कमरे में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घर के कमरे में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, सिंगार गांव निवासी मुन्नालाल पटेल का 19 वर्षीय बेटा लव पटेल बीए का छात्र था। रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर एक कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो लव गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तुरंत गुरसराय स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झांसी में किन्नरों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कपड़े उतारकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

बीमारी से परेशान होने की बात आई सामने

परिजनों के मुताबिक, लव कुछ समय से बीमार चल रहा था और नींद की दवा भी लेता था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी पीयूष पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से जुड़े कई तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Cyber Crime: झांसी साइबर पुलिस का एक्शन! पीड़ित को वापस दिलाए 65,534 रुपये

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। मौके पर थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया और डॉ. ओपी राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Jhansi

Published :  25 October 2026, 4:57 PM IST