Jaunpur Murder: एक दिन, दो हत्याएं और कई सवाल… जौनपुर में दहशत का माहौल

जौनपुर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मछलीशहर में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का चेहरा पत्थर से कूंचकर शव नाले में फेंक दिया गया, जबकि जलालपुर के सुरहुरपुर गौशाला में 55 वर्षीय चौकीदार भुवर सरोज की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

Post Published By: Sona Saini
Updated : 15 June 2026, 12:56 PM IST
google-preferred

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम दिया है। इन दोहरे हत्याकांडों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

युवक की बेरहमी से हत्या

पहली रूह कंपा देने वाली घटना जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को बरेला ताल से जल निकासी के लिए बने एक नाले में फेंक दिया गया।

स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के गले पर गंभीर सूजन के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले उसका गला दबाया गया था। इतना ही नहीं, अपराधियों ने उसकी पहचान छुपाने के लिए पत्थर से वार कर उसका चेहरा बुरी तरह कूंच दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय ग्राम प्रधान की तहरीर (शिकायत) पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव की शिनाख्त करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

मौसी से रिश्ते की बात बनी मौत की वजह? रिश्तों की आग में जली एक और जिंदगी, गोरखपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

गौशाला के चौकीदार को रॉड से उतारा मौत के घाट

अभी पुलिस पहली घटना की तफ्तीश में जुटी ही थी कि जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से दूसरी खौफनाक खबर सामने आ गई। यहाँ के सुरहुरपुर गांव में स्थित एक गौशाला में शनिवार की रात एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Deoghar Cyber Fraud: फर्जी कस्टमर केयर का खेल बेनकाब, गिरफ्तारी के बाद सामने आए चौंकाने वाले राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक की पहचान बरसठी थाना क्षेत्र के अपनानगर गांव निवासी 55 वर्षीय भुवर सरोज के रूप में हुई है, जो सुरहुरपुर गौशाला में चौकीदारी का काम करते थे। शनिवार की रात अज्ञात परिस्थितियों में कुछ हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने उनके सिर पर लोहे की भारी रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब लोग गौशाला पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Location :  Jaunpur

Published :  15 June 2026, 12:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement