पॉक्सो और आईटी एक्ट का उल्लंघन: जमुई छात्रा छेड़छाड़ मामले का वीडियो शेयर करने वाले 120 हैंडल्स पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का बिना ब्लर किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और नाबालिग की पहचान उजागर करने के मामले में साइबर थाने ने बड़ी कार्रवाई की है। पॉक्सो, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और आईटी एक्ट के तहत 120 सोशल मीडिया प्रोफाइलों पर एफआईआर दर्ज कर 132 से अधिक वीडियो हटवाए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 7:57 AM IST

Jamui (Bihar): व्यूज और लाइक्स की भूख किस हद तक इंसान को कानून और इंसानियत से दूर कर सकती है, इसका उदाहरण बिहार के जमुई जिले में देखने को मिला है। 10वीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के संवेदनशील मामले को चंद मिनट की शोहरत और टीआरपी के लिए तमाशा बनाने वाले 120 सोशल मीडिया प्रोफाइलों पर जमुई साइबर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सोशल मीडिया के उन तमाम सनसनीखेज फैलाना चाहने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया है, जिन्होंने कानून की धज्जियां उड़ाई थीं।

तस्वीरों और वीडियो से हटाया गया पर्दा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मामले की गंभीरता को भांपते हुए जमुई साइबर थाने की टीम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर पैनी नजर रखी। जांच में यह खौफनाक सच सामने आया कि कई तथाकथित कंटेंट क्रिएटर्स और पेजों ने अपनी रीच बढ़ाने के लिए पीड़िता का बिना ब्लर किया हुआ वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया। नाबालिग की पहचान उजागर करना कानूनन जुर्म होने के बावजूद इन लोगों ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दीं।

दिल्ली में शर्मनाक वारदात, कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से हैवानियत, दर्शन करने आई थी …

पुलिस ने बिना एक पल गंवाए पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (धारा 74) और आईटी एक्ट की बेहद सख्त धाराओं के तहत इन सभी 120 हैंडल्स के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली।

अब तक 132 से ज्यादा वीडियो डिलीट

साइबर सेल और तकनीकी सर्विलांस टीम की मुस्तैदी के चलते बड़े पैमाने पर डिजिटल सफाई अभियान चलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक-

तत्काल एक्शन: शुरुआती दौर में ही फेसबुक के 13, इंस्टाग्राम के 12 और एक्स के 7 प्रमुख हैंडल्स को आड़े हाथों लिया गया।

बड़ा सफाया: अब तक इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से कुल 132 से अधिक आपत्तिजनक और संवेदनशील वीडियो को पूरी तरह हटवा दिया गया है।

आगे की चेतावनी: पुलिस साफ कर चुकी है कि जो लोग इस वीडियो को अब भी फॉरवर्ड या री-पोस्ट करेंगे, उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

गोरखपुर नगर निगम में टैक्स वसूली पर सख्ती! 40% लक्ष्य के मुकाबले कहीं 21% तो कहीं 34% ; अफसरों को चेतावनी

मड़वा पहाड़ की वह खौफनाक घटना और एसआईटी का गठन

यह पूरा सनसनीखेज मामला 19 सितंबर का है, जब मड़वा पहाड़ के पास से ट्यूशन पढ़कर लौट रही 10वीं की छात्रा और उसके दोस्त को कुछ शोहदों ने घेरकर न केवल छेड़खानी की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की थी। इस मुख्य वारदात के बाद जमुई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया और कई आरोपियों को दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान का तमाशा बनाया गया, उसने इस केस को एक नया और गंभीर मोड़ दे दिया है।

Location :  Jamui (Bihar)

Published :  22 September 2026, 7:57 AM IST