
राजस्थान के चर्चित जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड (Img: Pinterest)
Jaipur: राजस्थान के चर्चित जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के भाई राकेश कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि नीरज शर्मा को पहले से अपनी हत्या की आशंका थी और उन्होंने यह बात कई बार अपने भाई को बताई थी। पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।
एफआईआर के अनुसार, करीब एक साल पहले पति विजय कुमार शर्मा के निधन के बाद नीरज शर्मा अपने 17 वर्षीय दिव्यांग बेटे आर्यन वशिष्ठ के साथ रह रही थीं। शिकायत में कहा गया है कि नीरज अक्सर अपने भाई राकेश शर्मा से फोन पर बात करती थीं और रोते हुए अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताती थीं।
राकेश का आरोप है कि नीरज ने अपनी सास, जेठ के बेटे बलराम उर्फ रवि और अपनी बेटी आयुषी शर्मा पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई थी।
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पति की मौत के बाद से नीरज पर नौकरी, संपत्ति और पैसों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। शिकायतकर्ता का दावा है कि इसी कथित लालच के चलते नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और किसी भी पक्ष की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राकेश शर्मा के मुताबिक, 4 जुलाई की शाम करीब 6:26 बजे उनकी भांजी आयुषी शर्मा का फोन आया। उसने बताया कि नीरज का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही राकेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एफआईआर में दावा किया गया है कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। शिकायत में आरोप है कि नीरज को कथित रूप से वाहन से कुचलकर मारने की साजिश रची गई।
भाई कर रहा था शादी, तभी होने वाली भाभी का पल्लू खींचने लगा देवर… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
जयपुर पुलिस अब इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। जांच टीम आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), डिजिटल साक्ष्य और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोप एफआईआर में दर्ज शिकायत पर आधारित हैं। अंतिम निष्कर्ष साक्ष्यों और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
Location : Jaipur
Published : 11 July 2026, 3:02 PM IST
Topics : crime news Jaipur News Rajasthan Police