प्यार में लड़के ही जान देते हैं…आखिरी वीडियो बनाकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

इंदौर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और कुछ अन्य लोगों को अपनी... आगे पढ़ें पूरी खबर

Updated : 12 June 2026, 5:51 PM IST

New Delhi:  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और कुछ अन्य लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक का यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

क्या है पूरी खबर?

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में रहने वाले लविश लश्करी मूल रूप से उज्जैन के निवासी थे और ड्राइवर का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, उनका खंडवा की एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। वीडियो में लविश ने दावा किया कि वह करीब डेढ़ साल तक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में युवती के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी मिल गई, जिसके बाद वे उसे अपने साथ ले गए और उसका मोबाइल भी रख लिया।

मानसिक तनाव

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में लविश ने कहा कि वह लंबे समय से युवती से संपर्क नहीं कर पा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। वीडियो में उसने भावुक होते हुए कहा कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें अपना प्यार साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है। इसके बाद उसने प्रेमिका और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।

MP के MLAs ने दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर को घेरा, प्रदर्शन-नारेबाजी, पुलिस से झड़प; जानिये पूरा मामला

मामले की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वीडियो जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है तथा परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अगर समंदर का यह रास्ता बंद हुआ तो घुटनों पर आ जाएगी दुनिया? मच जाएगी तबाही!

इसी दिन इंदौर में आत्महत्या के दो अन्य मामले भी सामने आए। द्वारकापुरी क्षेत्र में एक निजी कर्मचारी और आजाद नगर में एक हम्माल ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस इन दोनों मामलों की भी जांच कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  12 June 2026, 5:51 PM IST