कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब सपा से जुड़े छात्र नेता के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आठ राउंड चली गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

छात्र नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
Gorakhpur: कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब सपा से जुड़े छात्र नेता के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आठ राउंड चली गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। आरोप है कि विरोध करने पर घर में मौजूद उनकी मां के साथ मारपीट भी की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी उज्ज्वल यादव समाजवादी छात्र सभा से जुड़े पदाधिकारी बताए जा रहे हैं और फिलहाल शहर से बाहर हैं। घटना के समय घर पर उनकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें मौजूद थीं। शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक उनके घर के सामने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश ट्रांसफार्मर के पास रुके और दाएं-बाएं दिशा में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से आसपास के लोग घरों में दुबक गए।
परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने उज्ज्वल की मां संध्या का मुंह दबाकर उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। घटना के पीछे एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, इनमें एक स्थानीय नेता का बेटा शामिल है। दूसरा आरोपी हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा बताया जा रहा है, जबकि तीसरा हत्या की कोशिश के आरोप में नामजद रह चुका है। एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
एक कुत्ते के आगे फीका पड़ा दूल्हे-दुल्हन का प्यार, मंडप में पालतू जानवर की वजह से टूट गई शादी
पुलिस का दावा है कि घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।