हैदराबाद में डांडिया कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, एक छात्रा की मौत, 14 घायल

हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान तेज हवा से लाइटिंग के लिए बनाया गया प्रवेश द्वार गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 October 2026, 2:54 AM IST
google-preferred

Hyderabad:  पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हादसा हो गया।  शनिवार को एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग के लिए बनाया गया प्रवेश द्वार तेज हवा के कारण गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए।

मृत छात्रा की पहचान सोना नारायण दास के रूप में हुई है। वह कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

डांडिया नाइट के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार को कॉलेज में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया था। इसी दौरान लाइटिंग या लिफ्टिंग के लिए लगाया गया एक स्ट्रक्चर गिर गया. हादसे में कई छात्र घायल हो गए. सोना को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, उसकी बहन मीना की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई थीं। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य 14 लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

IPL 2027 Auction: गोवा में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार! तारीख आई सामने, अभी बाकी है बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री रेवंत ने जताया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत पर दुख जताया और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृत छात्रा के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका उचित इलाज हो सके।

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, पंडाल ढहने से मची भगदड़, करीब 17 लोगों की मौत, 40 घायल

पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hyderabad

Published :  18 October 2026, 2:52 AM IST

Advertisement