कुशीनगर में खौफनाक वारदात: जीजा ने साली की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

कुशीनगर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पहले अपनी सगी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 May 2026, 7:51 PM IST

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पहले अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हुई।

बिहार से ससुराल पहुंचा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र प्रजापति बुधवार सुबह बाइक से बिहार से अपनी ससुराल पहुंचा था। वह बातचीत के बहाने साली को कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कमरे में पहले साली को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

परिजनों के अनुसार कमरे के अंदर उसने तमंचा साली की कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। इसके बाद उसी हथियार से अपनी कनपटी पर भी गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए।

मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा तोड़कर निकाले शव

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी के बाद शुरू हुआ था विवाद

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र प्रजापति की शादी करीब 9 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद उसका अपनी साली नैना कुमारी से कथित रूप से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसे लेकर विवाद बढ़ता गया।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजहों की पुष्टि में जुटी है।

Location :  Kushinagar

Published :  13 May 2026, 7:51 PM IST