भाई कर रहा था शादी, तभी होने वाली भाभी का पल्लू खींचने लगा देवर… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

हरदोई में शादी के दौरान दूल्हे के छोटे भाई द्वारा कथित तौर पर दुल्हन का पल्लू खींचने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस और गांव के मुखिया की मौजूदगी में बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 July 2026, 2:49 PM IST

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई से शादी समारोह का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छोटी-सी हरकत ने पूरे विवाह समारोह का माहौल बिगाड़ दिया। आरोप है कि शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने मजाक में दुल्हन का पल्लू खींच दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि शादी का मंडप देखते ही देखते मारपीट का अखाड़ा बन गया।

दुल्हन का पल्लू खींचने के बाद भड़का विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना उस समय हुई जब शादी की अंतिम रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने कथित तौर पर मजाक में दुल्हन का पल्लू खींच दिया। यह हरकत दुल्हन पक्ष को बेहद आपत्तिजनक लगी। खासकर दुल्हन के पिता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते शुरू हो गई मारपीट

कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बहस हाथापाई में बदल गई और शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि दूल्हे के सिर पर चोट लगी, जबकि दुल्हन का भाई भी घायल हो गया।

‘वर्ल्ड कप फिक्स है?’ इस आरोप पर क्या बोल गए स्कालोनी, मेसी की फिटनेस को लेकर भी कर दिया बड़ा खुलासा

शादी की रस्में बीच में रुकीं, पहुंचा मामला थाने

घटना के बाद शादी की रस्में रोक दी गईं और दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि विवाद के समय दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने कथित रूप से शराब का सेवन भी किया हुआ था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

RTO जाने का झंझट खत्म! ड्राइविंग लाइसेंस और RC के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, अब सब कुछ होगा फेसलेस

गांव के मुखिया की मौजूदगी में हुआ समझौता

अगले दिन दोनों पक्ष गांव के मुखिया की मौजूदगी में फिर पुलिस के पास पहुंचे। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और किसी भी पक्ष ने आगे कानूनी कार्रवाई नहीं की।

Location :  Hardoi

Published :  11 July 2026, 2:49 PM IST