‘घर लौटने की खुशी… और राह में इंतजार करती मौत!’ हापुड़ में रफ्तार की बलि चढ़े 4 बेकसूर, पीछे छूट गई रोती-बिलखती आंखें

बदायूं से दिल्ली जा रहे पांच युवकों की यात्रा कुछ ही पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गई। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई—चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल अस्पताल में भर्ती है। आखिर कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 August 2026, 10:21 AM IST

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

हादसा 30 अगस्त 2026 की रात सिम्भावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कार्रवाई और राहत कार्य

रात करीब 11:56 बजे डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को सीएचसी सिखेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित किया और एक का इलाज शुरू किया।

Hapur Road Accident: ट्रकों ने बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक बदायूं जिले के रहने वाले थे जोगिंदर (26), सुखबीर (25), जसवंत (20), और रवि (20)।

तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलटी थार

पुलिस के अनुसार, थार गाड़ी संख्या DL 8C BL 9822 बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना केवल तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।

Hapur में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कार पर पलटी, कई घायल

क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात कराया गया सुचारू

हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को एक्सप्रेसवे से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया।

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के अनुसार, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे की खबर बदायूं में मृतकों के गांव पहुंचने के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

Location :  Hapur

Published :  31 August 2026, 10:21 AM IST