Hapur Road Accident: ट्रकों ने बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ततारपुर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर एक भयानक सड़क दुर्घटना सामने आई है। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रकों ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस हादसे में 19 वर्षीय बीबीए छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 19 August 2026, 1:42 PM IST
google-preferred

Hapur: हापुड़ के छपकौली गांव निवासी 19 वर्षीय लक्षित पुत्र नीरज, जो बीबीए का छात्र था, अपने गांव के ही दोस्त वंश पुत्र मुनेशपाल के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही वे ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

सर्विस रोड पर हुआ भयानक हादसा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्षित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त वंश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: Hapur में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कार पर पलटी, कई घायल

ग्रामीणों का हंगामा और सड़क जाम

हादसे की खबर फैलते ही दोनों युवकों के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ततारपुर फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

यह भी पढ़ें: Hapur: संपत्ति विवाद में बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता पर लगा कत्ल का आरोप

पुलिस जांच और चालक की तलाश

दर्दनाक हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक छात्र लक्षित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल में भर्ती वंश का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Location :  Hapur

Published :  19 August 2026, 1:42 PM IST

Advertisement