ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 28 लड़कियों को बचाया

ग्रेटर नोएडा के एक कॉम्प्लेक्स में शनिवार रात हुई गुप्त कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी। पुलिस और विशेष टीम ने कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आखिर अंदर क्या मिला, जानिए पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 19 July 2026, 9:27 AM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों के नाम पर लड़कियों से गंदा काम करवाया जा रहा है। बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सेंटरों पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और महिला पुलिस ने कार्रवाई की। इन स्पा सेंटरों की आड़ में गलत गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थी। गुप्त तरीके से की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 28 लड़कियों को रेस्क्यू किया और 15 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

शिकायतों के बाद बनाई गई थी पूरी योजना

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार रात पुलिस टीम ने एक एनजीओ के सहयोग से साइट फोर स्थित कॉम्प्लेक्स में एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें-Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 33 जिलों में झमाझम बारिश और 45 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

चारों स्पा सेंटरों में मिलीं गलत गतिविधियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान चारों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक और गलत गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद 28 लड़कियों को रेस्क्यू किया। वहीं, 15 युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन सेंटरों का संचालन कौन कर रहा था और इस पूरे नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा में चली सीक्रेट रेड (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

छापेमारी से मची भगदड़

पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह गुप्त रखी गई थी। टीम के अचानक पहुंचते ही स्पा सेंटरों के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कॉम्प्लेक्स में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को नियंत्रित किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें-एक पल में मचा हाहाकार… गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटा जानवरों से भरा ट्रक, कई मवेशियों की मौत से मचा हड़कंप

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह ने बताया कि चारों स्पा सेंटरों पर गलत गतिविधियां पाई गई हैं। रेस्क्यू की गई सभी 28 लड़कियों को सुरक्षित किया गया है, जबकि 15 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब स्पा सेंटर संचालकों समेत इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन सेंटरों में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं।

Location :  Greater Noida

Published :  19 July 2026, 9:27 AM IST