बिहार से ग्रेटर नोएडा पढ़ने आई थी चांदनी, पिता ने सोचा था- मेरी बिटिया अफसर बनेगी, लेकिन अब किस्मत में सिर्फ आंसू

ग्रेटर नोएडा के एलजी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें MBA छात्रा चांदनी गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 May 2026, 10:15 AM IST

Noida Desk: उस पिता को क्या पता था कि जिस बेटी को वह पढ़ने के लिए ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) शहर भेज रहा है, वहां पर उसकी मौत लिखी हुई है। जब पिता को इस बारे में पता चला तो उसकी आंखों से आंसू नहीं रुके। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे पूरे परिवार की खुशियां मिट्टी में मिल गई। मामला ग्रेटर नोएडा के एलजी गोल चक्कर के पास का है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शुक्रवार को एलजी गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल दोनों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत बेहद नाजुक है।

परिवार ने देखा था बिटिया को ऊंची पोस्ट पर भेजने का सपना

जानकारी में पता चला है कि युवती का नाम चांदनी गुप्ता है और वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। चांदनी गुप्ता के परिजनों ने अपनी बिटिया को ऊंची पोस्ट पर भेजने का सपना देखा, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को ग्रेटर नोएडा भेज दिया। यहां पर चांदनी गुप्ता पढ़ाई कर रही थी। नॉलेज पार्क के एक कॉलेज में एमबीए (MBA) की पढ़ाई कर रही थी और सेक्टर अल्फा-वन में एक किराए के मकान में रहती थी।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

पुलिस की जांच में पता चला है कि शुक्रवार की दोपहर को चांदनी गुप्ता कॉलेज से एग्जाम देकर एक साथी चंदन के साथ जा रही थी। जब उनकी बाइक एलजी गोल चक्कर के पास पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां युवती की मौत हो गई और युवक की हालत बेहद नाजुक है।

गाजियाबाद में बड़ा बवाल! सभासद ने क्यों किया आत्मदाह का प्रयास? लोनी नगर पालिका पर गंभीर आरोप

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि ट्रक कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Location :  Noida

Published :  30 May 2026, 10:15 AM IST