गोरखपुर में चेकिंग के दौरान मिला नाबालिग, पुलिस ने किया रेस्क्यू और फिर उठाया ये बड़ा कदम

गोरखपुर में पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक नाबालिग ऐसा मिला, जिसकी स्थिति ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। आखिर पुलिस को मौके पर क्या मिला और अब बच्चे के साथ आगे क्या होगा?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 July 2026, 7:04 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस की सतर्कता एक नाबालिग के लिए उम्मीद की किरण बन गई। शाहपुर थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक बालक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे संरक्षण में लेकर शिक्षा का महत्व समझाया गया और आगे की देखभाल के लिए सिटी चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया।

संदिग्ध हालात में मिला नाबालिग

पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में जनपद में बाल श्रम, बाल तस्करी और लावारिस बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएचटी थाना पुलिस शाहपुर क्षेत्र में नियमित जांच कर रही थी।

400 रुपये रोज कमाने वाला कैसे बन गया 41 करोड़ का खाताधारक? मिर्जापुर की इस कहानी ने सबको चौंकाया

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक नाबालिग बालक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस टीम ने उससे बातचीत की और उसकी स्थिति का सत्यापन किया। जांच के बाद बालक को तुरंत सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया ताकि उसके साथ किसी तरह की अनहोनी या शोषण की आशंका को रोका जा सके।

पुलिस ने समझाया शिक्षा का महत्व

रेस्क्यू के बाद पुलिस अधिकारियों ने बालक से विस्तार से बातचीत की। उसे बताया गया कि जीवन में शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है और हर बच्चे का अधिकार है कि वह स्कूल जाए, पढ़े और अपने सपनों को पूरा करे। अधिकारियों ने उसे नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी समझाया कि बच्चों का बचपन पढ़ाई, खेलकूद और सुरक्षित माहौल में बीतना चाहिए, न कि किसी तरह के डर, शोषण या बाल श्रम में।

सरकारी योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! जिन लोगों ने आवेदन तक नहीं किया, उनके नाम पर निकल गई सब्सिडी

चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया बालक

सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने नाबालिग बालक को सिटी चाइल्ड हेल्पलाइन, गोरखपुर के सुपुर्द कर दिया। अब संबंधित विभाग उसकी पारिवारिक स्थिति की जांच करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उसे सुरक्षित वातावरण और उचित संरक्षण मिल सके। इसके साथ ही पुनर्वास और शिक्षा से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि बालक सामान्य जीवन की ओर लौट सके।

लोगों से भी की गई खास अपील

गोरखपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं कोई बच्चा लावारिस, असहाय, बाल श्रम करते हुए या संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें।पुलिस का कहना है कि समय पर दी गई एक सूचना किसी बच्चे का भविष्य बदल सकती है। ऐसे बच्चों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उन्हें शिक्षा और बेहतर जीवन का अवसर दिया जा सकता है।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 July 2026, 7:04 PM IST