Gorakhpur Crime: घर से निकली 16 साल की किशोरी, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके में मचा दिया हड़कंप

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी के घर पहुंचने पर जातिसूचक गालियां और धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26 जून की शाम से लापता है किशोरी

पीड़िता की मां रेनू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गगहा थाना क्षेत्र के मंजुरी गांव की रहने वाली हैं। उनके अनुसार 26 जून की शाम करीब चार बजे गोला थाना क्षेत्र के घोड़ा लोटन निवासी छोटू यादव उर्फ देवानंद कथित रूप से उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

आरोपी के घर पहुंचे परिजनों से कथित अभद्रता

परिजनों का कहना है कि बेटी की तलाश करते हुए वे आरोपी के घर पहुंचे। वहां मौजूद आरोपी, उसके भाई, माता-पिता और अन्य लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।

आगरा की बेटी दीप्ति जैसे ही आज आस्ट्रेलिया का विकेट चटकाएगी विश्व कप में रचेगी इतिहास

बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

मामले को गंभीर मानते हुए गोला पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 352 और 351(3) के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द) और 3(1)(ध) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

UP Politics: ‘मायावती बुलाएंगी तो मिलने जाऊंगा’, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल ने विपक्षी कुनबे को मजबूत करने की वकालत की

पुलिस ने शुरू की जांच, किशोरी की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 June 2026, 10:32 AM IST

Advertisement