दोस्ती के नाम पर बुलाया, फिर चाकू से उतारा मौत के घाट… 3 दिन बाद खुला राज

गोरखपुर के बेलीपार में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने तीन दिन में सुलझा दी। जांच में सामने आया कि बाइक खरीद के नाम पर लिए गए एक लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को पकड़ा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 11:55 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और 6,595 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

अज्ञात शव मिलने से मचा था हड़कंप

22 जुलाई को बेलीपार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान होने के बाद मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में बेलीपार पुलिस, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अंशू दुबे और प्रिंस पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

अमरीकी कनेक्शन पर पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए नेपाल सीमा पर कैसे पकड़ा गया अजनाला हमले का आरोपी?

एक लाख रुपये बने हत्या की वजह

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मृतक से बाइक खरीदने के नाम पर करीब एक लाख रुपये लिए थे। जब मृतक लगातार अपने पैसे वापस मांगने लगा तो आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या के बाद उन्होंने मृतक के शरीर से सोने के आभूषण और नकदी भी लूट ली, ताकि घटना लूटपाट जैसी दिखाई दे।

रात में ट्यूबेल की झोपड़ी में सोने गए पूर्व प्रधान… सुबह जो दिखा, उससे पूरे गांव में मच गया हड़कंप

चाकू, बाइक और लूटा गया सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ दी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  24 July 2026, 11:54 AM IST