Gorakhpur: बेलघाट में बाढ़ के बीच प्रशासन अलर्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर परखी हालात

गोरखपुर के बेलघाट में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन अब सीधे मैदान में उतर गया है। पानी से घिरे इलाकों की हकीकत जानने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी ने खुद मोर्चा संभाला और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की परेशानियां सुनी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 September 2026, 1:11 AM IST

Gorakhpur: दक्षिणांचल के बेलघाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी बढ़ने के बीच प्रशासन ने जमीनी स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खजनी आईएएस कुणाल रस्तोगी ने बाढ़ प्रबंधन टीम के साथ बेलघाट क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारी के मौके पर पहुंचने से प्रशासनिक अमले ने प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी सबसे पहले जग्गा सिंह और नरगटा जग्गा सिंह क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ के पानी की स्थिति, प्रभावित रास्तों और ग्रामीणों के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए नाव की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी ली गई, ताकि जरूरत पड़ने पर आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रबंधन टीम के अधिकारियों से भी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। एसडीएम ने प्रभावित इलाकों की स्थिति को करीब से देखा और राहत एवं बचाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।

आम जनता और ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

इसके बाद प्रशासनिक टीम बेलघाट के कमरिया घाट पुल पर पहुंची। यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आम जनता और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

Video: यूपी चुनाव में बड़ी सीटों पर कड़ी टक्कर; गोरखपुर, कन्नौज, रायबरेली और मैनपुरी का जानिए सियासी हाल

उन्होंने बाढ़ के चलते रास्तों और आवागमन में आ रही दिक्कतों के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को हो रही अन्य समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया। ग्रामीणों से बातचीत कर प्रशासन ने जमीनी हालात को समझने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने लिया जायजा

प्रशासनिक अधिकारियों के इस स्थलीय निरीक्षण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई दी। अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना और ग्रामीणों से सीधे संवाद करना इस बात का संकेत है कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों के गांवों तक पहुंचकर समस्याएं सुनने को महत्वपूर्ण बताया।

गोरखपुर में बिना इजाजत रैली पर बवाल, पुलिस से भिड़े लोग; छह ट्रैक्टर सीज

अब ग्रामीणों को राहत एवं बचाव व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद है। उक्त अवसर पर एसएचओ बेलघाट संदीप यादव ,लेखपाल कौटिल्य दुबे ,राजस्व निरीक्षक ,मौजूद रहे ।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 September 2026, 1:07 AM IST