हिंदी
गोरखपुर में रैली को लेकर हंगामा
Gorakhpur: पीपीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बिना अनुमति निकाली जा रही रैली को लेकर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब रैली के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों और शामिल लोगों को बिना अनुमति रैली निकालने से मना किया तो कुछ लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए। मामला बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम कराई।
पुलिस के अनुसार, साधू यादव के नेतृत्व में बिना अनुमति के रैली निकाली जा रही थी। रैली में बड़ी संख्या में लोग और वाहन शामिल थे। रैली के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी और जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और रैली को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने आयोजकों को बताया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या रैली के लिए आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है।
पुलिस के रोकने पर रैली में शामिल कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे और स्थिति बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया और रैली में शामिल वाहनों की जांच शुरू की गई।
Gorakhpur Murder: गोरखपुर खजनी में हत्या, प्रदर्शनी के बाद कर्मचारियों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
जांच के दौरान पुलिस ने छह ऐसे ट्रैक्टर पकड़े, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा एक वाहन नाबालिग द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी छह ट्रैक्टरों और नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर बिना अनुमति रैली निकालकर यातायात बाधित करना और पुलिस के समझाने के बावजूद विवाद की स्थिति पैदा करना गंभीर मामला है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से मामले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में बड़ा हादसा, राजघाट पर भरभराकर गिरा गोरक्षनाथ घाट का गुंबद, दो की मौत और कई घायल
क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज ने पूरे मामले को लेकर वीडियो बाइट जारी कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी रैली, जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति प्राप्त करें, ताकि यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
Location : Gorakhpur
Published : 6 September 2026, 11:41 PM IST