Noida: शादी से पहले ही सासू मां ने बहुरानी को खिलवाई जेल की रोटी, कहा- इसी की वजह से मेरे बेटे ने…

नोएडा के सेक्टर-66 में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 May 2026, 6:42 PM IST

Noida Desk: नोएडा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में युवक के महबूबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक और उसकी प्रेमिका लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। युवक ने सुसाइड किया तो उसकी मां ने पुलिस से कहा कि उनके बेटे ने प्रेमिका की वजह से दुनिया को अलविदा बोला है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही कांड हो गया।

क्या था पूरा मामला?

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान लखीमपुर खीरी के गोला गोकरननाथ निवासी सोनू वाजपेई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका आरती के साथ किराये के कमरे में रह रहा था।

आए दिन होता था झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनू और आरती दोनों बीएससी पास थे और साल 2022 से एक-दूसरे के संपर्क में थे। बाद में दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरती बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर का खर्च चलाती थी, जबकि सोनू कोई काम नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Cockroach Janata Party: नोएडा में करवाना चाह रही दंगा, पाकिस्तान से जुड़ा लिंक! पुलिस जांच में हुए बड़े खुलासे

इस वजह से दोनों के बीच होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, सोनू को पिछले कुछ समय से जुआ और नशे की लत लग गई थी। आरती जब उसे काम करने और नशा छोड़ने के लिए कहती थी तो दोनों में झगड़ा बढ़ जाता था। कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी थी।

बाथरूम में थी प्रेमिका, तभी उठा लिया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि रात करीब 10:00 बजे आरती बाथरूम में गई हुई थी। इसी दौरान सोनू ने कमरे में तौलिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आरती बाहर निकली तो सोनू को फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पड़ोसियों को आवाज लगाई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रेटर नोएडा किन्नर हत्याकांड: औरत बनकर रहता था युवक, हत्यारे अभिषेक के साथ बनाता था शारीरिक संबंध, इस बात पर हुआ मर्डर

अब मां की शिकायत पर प्रेमिका गिरफ्तार

सूचना मिलते ही फेज-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस ने मां की शिकायत पर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

Location :  Noida

Published :  27 May 2026, 6:35 PM IST