
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Kanpur: कानपुर शहर के हृदय स्थल घंटाघर स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में हुई चांदी के मुकुटों की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले पति-पत्नी और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से गला हुआ चांदी का बिस्कुट और नकदी बरामद की गई है।
बीते 11 अप्रैल को गणेश मंदिर से भगवान के पांच बड़े और दो छोटे चांदी के मुकुट चोरी हो गए थे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने स्वयं मौके का मुआयना किया था। पुलिस टीम ने मंदिर और घंटाघर चौराहे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला, जिससे संदिग्धों की पहचान संभव हो सकी।
Kanpur Dehat: रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DCP सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक समुदाय से हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उन पर काफी कर्ज हो गया था। इस कर्ज की भरपाई के लिए उन्होंने कानपुर के तीन प्रसिद्ध मंदिरों को अपना निशाना बनाया था।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने मंदिर से चुराए गए मुकुटों को एक सुनार को बेच दिया था। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सुनार ने उन मुकुटों को तत्काल गलाकर *चांदी के बिस्कुट* में तब्दील कर दिया था। पुलिस ने सुनार के पास से यह चांदी और मुकुट बेचकर मिली नकदी बरामद कर ली है।
Kanpur News: मुठभेड़ में घायल बदमाश चार दरोगा को चकमा देकर अस्पताल से फरार, उठे बड़े सवाल
पुलिस अब पकड़े गए तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास (Criminal History) की जांच कर रही है। फिलहाल, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Location : Kanpur
Published : 20 April 2026, 5:19 PM IST
Topics : Bunty Bubbly Kanpur Police Action temple theft