
घटना की जानकारी देते परिजन (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाराणसी के 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा मकरंदपुर गांव के पास 164 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ, जहां एक अज्ञात डबल डेकर बस ने आम से लदे कंटेनर को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर में कंडक्टर सीट पर बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आम से लदा कंटेनर मुरादाबाद से वाराणसी जा रहा था। कंटेनर को जौनपुर निवासी दीपक गिरी चला रहे थे, जबकि वाराणसी निवासी 21 वर्षीय विक्रम सिंह उनके साथ कंडक्टर सीट पर बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात डबल डेकर बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की और कंटेनर से टकरा गई। हादसे में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक दीपक गिरी सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही गंगा एक्सप्रेसवे की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विक्रम सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
दरिंदा बना ससुर: बहू को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, फिर ऐसे छुपाई अपनी हैवानियत
पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद फरार हुई डबल डेकर बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Location : Budaun
Published : 7 July 2026, 1:42 PM IST
Topics : Budaun News Ganga Expressway Road Accident UP News