Site icon Hindi Dynamite News

अलीगढ़ में शादी समारोह में झगड़ा: बच्चे को धक्का देने पर हुआ विवाद, लड़की पक्ष के छह लोग घायल

शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे बच्चे को धक्का लगने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Asmita Patel
Published:
अलीगढ़ में शादी समारोह में झगड़ा: बच्चे को धक्का देने पर हुआ विवाद, लड़की पक्ष के छह लोग घायल

अलीगढ़: जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थित खैर रोड पर रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे बच्चे को धक्का लगने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस कहासुनी के बाद लड़का और लड़की पक्ष आमने-सामने आ गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, जिससे मारपीट की घटना घटी। लड़की पक्ष के अनुसार लड़का पक्ष के लगभग दो दर्जन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और बेरहमी से मारपीट की, जिसमें महिला और बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

झगड़े का कारण और शुरुआत

मामले की शुरुआत डीजे पर डांस कर रहे बच्चे को धक्का लग जाने को लेकर हुई कहासुनी से हुई। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़का पक्ष के करीब दो दर्जन लोग उनके ऊपर हमला कर दिए और बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में महिला और बच्चे समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल सहायता

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा गया। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया और आवश्यक उपचार शुरू किया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए दोनों पक्षों से बयान लिए हैं और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लड़की पक्ष का बयान

लड़की के भाई राहुल ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी का समारोह था। उसी समय उनका रिशतेदार डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे उसकी चोट लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। राहुल ने आरोप लगाया कि लड़का पक्ष के लोगों ने महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों मे चल रही बातचीत

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। फिलहाल, दोनों पक्ष के बड़े लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। शादी का कार्यक्रम भी देर रात तक रोक दिया गया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। अभी मामले की जांच चल रही है।

Exit mobile version