
मौके पर मौजूद लोग
Hamirpur: हमीरपुर में गुरुवार शाम से लापता 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार सुबह एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
यह घटना सुमेरपुर थाना कस्बे की है। वार्ड नंबर चार निवासी पप्पू कोरी की 15 वर्षीय बेटी शिवानी 27 अगस्त की शाम करीब सात बजे घर से लापता हो गई थी।
परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह कांशीराम कॉलोनी से लगभग दो किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर शिवानी का शव उसके ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
गुरुवार शाम शिवानी का उसकी चचेरी बहन और भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों की तलाश के दौरान पता चला कि शिवानी गुरुवार को उस स्थान पर गई थी जहां से वह रोजाना दूध लेने जाती थी। पिता का आरोप है कि वहां से उसके भतीजे का साला नरेश उसे रिक्शे में बैठाकर अपने साथ ले गया था।
Location : Hamirpur
Published : 28 August 2026, 4:19 PM IST
Topics : family Hamirpur missing girl murder police