किसी के सिर सजना था सेहरा, किसी के घर लौटने का था इंतजार; फतेहपुर में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इनमें एक युवक की शादी 25 नवंबर को होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 10:23 AM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ओर जहां पांच दिन बाद जिस घर में शादी की शहनाईयां गूजने वाली थी, वही अब उसी घर में अचानक मातम पसर गया। पूरा मामला मालवन और धाता थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों का है। जिनमे एक युवक की तो आने वाले कुछ ही दिनों में शादी होनी थी, लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। 

क्या है पूरा मामला 

मामला मालवन और धाता थाना क्षेत्रों का है। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक धाता इलाके का रहने वाला था, जिसकी शादी 25 नवंबर को होनी थी। पूरा परिवार शादियों की तैयारियों में लगा हुआ ता, लेकिन अचानक इस खबर के बाद पूरे घर में मातम पसर गया है। 

मृतकों की हुई पहचान

राधानगर थाना क्षेत्र के बालीपुर गांव का रहने वाला शिवप्रसाद उर्फ ​​मिथुन (24) मंगलवार रात अपनी बहन का इलाज कराने अलीपुर मेडिकल कॉलेज गया था। कॉलेज से लौटते वक्त उसकी बहन अपने पति की मोटरसाइकिल पर थी, जबकि शिवप्रसाद अलग मोटरसाइकिल पर अकेला सवार था। वहीं कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर मालवन थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने  अचानक उसकी मोटरसाइकिल  को जोरदार टक्कर मार दी, दिससे शिवप्रसाद की मौके पर मौत हो गई। 

1500 पेटी शराब से भरा ट्रक सीधे थाने में घुसा, तोड़ दी थाने की चाहरदीवारी

थाना प्रभारी यानी SHO ने  घटना को लेकर जानकारी दी कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है। 

जिसकी 25 नवंबर को शादी होनी थी, वह धाता थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव का रहने वाला था। जिसकी पहचान जितेंद्र उर्फ ​​लल्ला कोरी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। मृतक ​​लल्ला कोरी  की बारात खाखरेरू थाना क्षेत्र के गुरगौला गांव जानी थी। जोकि शादी का सामान खरीदने के लिए अपने गांव के दोस्त शरद प्रजापति के साथ मोटरसाइकिल से गलेहरा बाजार गया था। शाम करीब 5:30 बजे वे घर लौट रहे थे।

CHC में युवकों की मौत

लिहायी और चर्की मोड़ के बीच, सामने से आ रहे एक पिकअप ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

बिहार के अररिया में रात भीषण सड़क हादसा: चार नाबालिग समेत छह की मौत, परिजनों में शोक

हालत गंभीर होने के कारण, शरद को पहले मंझनपुर रेफर किया गया और बाद में प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया गया। जितेंद्र की मौत की खबर मिलते ही, उनके घर में चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अभिलाष तिवारी ने पुष्टि की कि पिकअप ट्रक को जब्त कर लिया गया है, और ड्राइवर तथा वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  19 November 2026, 10:23 AM IST