Fatehpur News: होटल में खाना खाने जा रहे दोस्तों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर! एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

दोनों दोस्त रात में होटल पर खाना खाने निकले थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 October 2026, 2:51 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त बाइक से बाबा होटल में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा-ललौली मार्ग पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अढावल गांव निवासी आदित्य गुप्ता की जान चली गई। वहीं, घायल जयकरन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाबा होटल में खाना खाने जा रहे थे दोनों दोस्त

जानकारी के अनुसार, आदित्य गुप्ता पुत्र सज्जन गुप्ता गुरुवार को ही बाहर से अपने घर लौटा था। देर रात वह अपने दोस्त जयकरन पुत्र रामकृपाल निषाद निवासी भोलिया डेरा, मजरे कोर्रा कनक के साथ बाइक से ललौली से बंधवा की ओर जा रहा था। दोनों का इरादा बाबा होटल में खाना खाने का था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

फतेहपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर घायल; एक की हालत नाजुक

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

बताया गया कि बंधवा की ओर से ललौली जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने अंग्रेजी शराब ठेके के पास दोनों दोस्तों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से गाजीपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। जयकरन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए माया हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

ट्रक की टक्कर से आदित्य की मौत (IMG: Dynamite News)

फतेहपुर में सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, उधारी के रुपयों को लेकर था विवाद

आदित्य की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हादसे में आदित्य की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उसके पिता सज्जन गुप्ता गांव में रहकर गल्ला खरीदने का कारोबार करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। आदित्य दोनों बेटों में छोटा था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर

घटना की सूचना मिलने पर ललौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सज्जन गुप्ता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  30 October 2026, 2:48 PM IST