Fatehpur Crime: रात के अंधेरे में जंगल में आखिर क्या कर रहे थे दो शख्स? पुलिस पहुंची तो चली गोलियां

फतेहपुर में गोकशी के मामले में वांछित आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बरकतपुर गांव के जंगल में हुई कार्रवाई में शहजादे के पैर में गोली लगी, जबकि उसके बेटे सीबू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गोकशी के औजार, तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 August 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गोकशी के मामले में वांछित आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। खागा और हथगांव थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

ससुर खदेरी नदी के पास हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 24 और 25 अगस्त की दरमियानी रात खागा थाना क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर गांव के जंगल में हुई। पुलिस टीम को गोकशी के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद खागा और हथगांव थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान शहजादे के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा।

वहीं, मौके से भागने की कोशिश कर रहे शहजादे के 28 वर्षीय बेटे सीबू उर्फ शहबाज आलम को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

यूपी चुनाव: अखिलेश के ‘चवन्नी’ बयान के बाद रालोद में बड़ी टूट की आहट, बड़े पदाधिकारी छोड़ सकते हैं पार्टी

गोकशी के औजार और तमंचा बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद करने का दावा किया है। इनमें 6 चाकू, 2 कुल्हाड़ी, एक चापड़, दो साल वाला पत्थर, गोवंश बांधने की रस्सी और सीकड़ शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

13 से ज्यादा मुकदमों का रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोकशी के मामले में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए संभावित ठिकानों पर दबिश और पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।

राम मंदिर चंदा चोरी पर एक लाख संतों का हल्लाबोल, कहा- अगर न्याय नहीं मिलेगा तो सिस्टम के खिलाफ होगा महाआंदोलन

पुलिस कार्रवाई के बाद जांच जारी

फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बरामद हथियारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच होगी।

 

 

Location :  Fatehpur

Published :  25 August 2026, 1:44 PM IST

Related News

Advertisement