पापा, मुझे बचा लो! 15 महीने में दहेज की बलि चढ़ी बेटी; ‘दानवों’ ने ली जान, शव से लिपटकर बिलख उठा मायका

शादी के महज 15 महीने बाद 24 वर्षीय रिमझिम की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के अंदर उसका शव मिला और मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मौत का असली राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 5 September 2026, 9:53 AM IST

Deoria: देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव का है यह मामला महज 15 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 24 वर्षीय रिमझिम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिमझिम का शव घर मे मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मामले में पुलिस ने मृतका के पति अभय पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

शादी के बाद प्रताड़ना का मायके वालों का आरोप

बताया गया कि रिमझिम देवी की शादी करीब 15 महीने पहले अभय पांडे के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही रिमझिम को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पति के अलावा ससुर, सास और तीन ननदों की ओर से भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। मायके वालों का यह भी दावा है कि रिमझिम को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।

4 सितंबर की रात सामने आई मौत की खबर

परिजनों के मुताबिक, 4 सितंबर की रात अचानक रिमझिम की मौत की जानकारी सामने आई। उसका शव घर में मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि रिमझिम के पति अभय पांडे ने घटना की सूचना उसके चाचा बसंत दुबे को दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग और अन्य रिश्तेदार रामपुर बगहा गांव पहुंचे।

Deoria: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन MOIC का वेतन रोकने के निर्देश

मायके में मचा कोहराम

बेटी की मौत की खबर मिलते ही रिमझिम के मायके में मातम छा गया। मृतका की मां मांडवी देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर की रात रिमझिम की गला दबाकर हत्या की गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिमझिम की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पति अभय पांडे गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अभय पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। वहीं, मायके पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की भी जांच जारी है।

Deoria Flood Alert: देवरिया में बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, सैकड़ों गांवों पर मंडरा रहा खतरा?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल रिमझिम की मौत हत्या है, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई, यह स्पष्ट नहीं है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

15 महीने की शादी के बाद मौत ने खड़े किए सवाल

रिमझिम की शादी को अभी महज 15 महीने ही हुए थे और इस दौरान उसकी जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या वह कथित प्रताड़ना से परेशान थी या फिर मायके वालों के आरोप के मुताबिक उसकी हत्या की गई? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Location :  Deoria

Published :  5 September 2026, 9:53 AM IST