
देवरिया साइबर सेल की बड़ी सफलता (Img: Dynamite News)
Deoria: साइबर ठगी की शिकार महिला को खुखुन्दू पुलिस की साइबर सेल ने राहत दिलाते हुए उसके खाते से निकली 50 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को उसकी रकम वापस मिल गई।
पुलिस के अनुसार खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव निवासी रेनू देवी पत्नी राम लक्ष्मण चौहान के बैंक खाते से 13 अगस्त 2025 को साइबर धोखाधड़ी के जरिए 50 हजार रुपये की रकम कट गई थी। पीड़िता ने उसी दिन साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें - Deoria News: गले से बहता खून और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल! जानिए क्यों देवर ने भाभी पर चला दिया चाकू
शिकायत मिलने के बाद थाना खुखुन्दू की साइबर सेल ने संबंधित बैंक और साइबर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद 28 अगस्त 2026 को साइबर फ्रॉड की पूरी 50 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
यह भी पढ़ें - Deoria News: सोते हुए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, बचाने दौड़ी मां और भाई भी बने निशाना
रकम वापस मिलने के बाद रेनू देवी ने खुखुन्दू साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए पुलिस का आभार जताया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
Location : Deoria
Published : 31 August 2026, 5:38 PM IST