तैरकर पार कर रहा था नदी, फिर जो हुआ… जानिए देवरिया में श्रमिक की जल-समाधि का पूरा सच

देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी में डूबे कुशीनगर निवासी श्रमिक का शव 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की मदद से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 July 2026, 2:44 PM IST

Deoria: देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी में डूबे श्रमिक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ (NDRF) और स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बाद सोमवार शाम पिड़राघाट पुल के समीप शव मिला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

निर्माणाधीन परियोजना में कर रहा था मजदूरी

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश यादव (36) पुत्र सत्य नारायण यादव, निवासी ग्राम भटपुरवां, थाना जटहां, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। वह एकौना थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी पर पचलड़ी-पलिया तटबंध के निर्माणाधीन बोल्डर स्लोप एप्रोच पिचिंग परियोजना में श्रमिक के रूप में कार्यरत था।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

नदी पार करते समय डूबा श्रमिक

जानकारी के मुताबिक, रविवार को काम से अवकाश मिलने के दौरान मुकेश यादव नदी के उस पार तैरकर नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासन को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर की सूचना पर एनडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू किया गया।

24 घंटे बाद मिला शव

लगातार खोजबीन के बाद सोमवार शाम करीब सात बजे पिड़राघाट पुल के पास नदी से मुकेश यादव का शव बरामद किया गया। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।

Deoria: कोटे की दुकान पर पहुंचकर डीएम ने जाना खाद्यान्न वितरण का हाल, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर बिफरे

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  7 July 2026, 2:44 PM IST