
मृत महिला का फाइल फोटो (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीबुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस से देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर निवासी किताबी (60) पत्नी राजाराम निषाद के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच गौरीबुजुर्ग के पास गोरखपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: Deoria Crime: चेकिंग करने पहुंची मंडी टीम पर लाठी-डंडों से हमला, सुरक्षा गार्ड की हालत नाजुक
टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
Location : Deoria
Published : 21 November 2026, 12:23 PM IST
Topics : Deoria News Gauribazar Police Station Gorakhpur Deoria road accident unknown vehicle hit woman UP Road Accident News