रात के अंधेरे में चोरी, दिन के उजाले में हथकड़ी; देवरिया में कुख्यात का काला कारनामा उजागर

देवरिया के गौरीबाजार में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, उससे पुलिस भी हैरान रह गई।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 12 August 2026, 7:41 PM IST

Deoria: गौरीबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की आठ बैटरियों और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से बैटरियां चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 11/12 अगस्त की रात ग्राम इटवा बगीचे के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा

आठ चोरी की बैटरियां और चाकू बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेन्द्र गोड़ (30) पुत्र रामानन्द गोड़, निवासी बहियारी बघेल, थाना भाटपार रानी, देवरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आठ चोरी की बैटरियां और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

टैंकरों से बैटरियां चोरी करने की बात कबूली

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद बैटरियां डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से चोरी की थीं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इन घटनाओं में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Deoria: स्क्रीन पर टिकी नजरें और छूट गया जिंदगी का साथ; देवरिया में गहरे कुएं में समाया व्यक्ति, 4 घंटे चला रेस्क्यू

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 342/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Location :  Deoria

Published :  12 August 2026, 7:40 PM IST