एक फेसबुक मैसेज पर गंवा दिए 30 हजार रुपये! दोस्त का अकाउंट हैक कर साइबर ठग ने लगाया चूना

देवरिया के जद्दू परसिया गांव में फेसबुक अकाउंट हैक कर दोस्त के नाम पर 30 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम होल्ड कराई और न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित को पूरी धनराशि वापस दिलाई।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 5 November 2026, 5:31 PM IST

Deoria: देवरिया में साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया, जिसमें दोस्ती के भरोसे को हथियार बनाकर 30 हजार रुपये ठग लिए गए। जालसाज ने एक युवक के मित्र का फेसबुक अकाउंट हैक किया और उसी के नाम से पैसे मांगने का संदेश भेज दिया। परिचित के अकाउंट से मैसेज आने पर युवक को धोखाधड़ी का शक नहीं हुआ और उसने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में जब असली मित्र से संपर्क हुआ तो ठगी का खुलासा हुआ।

दोस्त के फेसबुक अकाउंट से आया मैसेज

मामला देवरिया जिले के थाना सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया गांव का है। यहां के निवासी अखिलेश कुशवाहा को उनके मित्र के फेसबुक अकाउंट से रुपये मांगने का संदेश मिला था। फेसबुक अकाउंट उनके परिचित का होने के कारण अखिलेश ने संदेश पर भरोसा कर लिया। इसके बाद उन्होंने बताए गए खाते में 30 हजार रुपये भेज दिए।

देवरिया के 450 साल पुराने शिवालय और गुरुद्वारे के पुनरुद्धार की जगी उम्मीद, नगर पंचायत ने दिया सहयोग का भरोसा

शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित अखिलेश कुशवाहा ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड करा दिया। इसके बाद रकम वापस दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित के खाते में पूरी 30 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।

आदेश के बाद खाते में वापस आए 30 हजार

देवरिया में सड़क पर निकले तो सावधान! पुलिस ने चलाया ऐसा अभियान कि 156 वाहनों के कटे चालान; दो गाड़ियां भी हुईं सीज

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया। न्यायालय के आदेश के बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में 30 हजार रुपये वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर अखिलेश कुशवाहा ने राहत महसूस की और पुलिस टीम का आभार जताया। साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल इमरान अंसारी और महिला कांस्टेबल शालिनी मिश्रा शामिल रहीं।

Location :  Deoria

Published :  5 November 2026, 5:31 PM IST