पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक के साथ रास्ते में काल बनकर आई दूसरी बाइक, देवरिया में भीषण हादसा

देवरिया के भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बिहार के गोपालगंज निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 July 2026, 7:31 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भवानी छापर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पेट्रोल पंप जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सवनहा गांव निवासी अमरजीत शाह (28) पुत्र रूदल शाह जिओ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम मदनचक के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

मौके पर हुई युवक की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरजीत शाह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

दो युवक गंभीर रूप से घायल

दूसरी बाइक पर सवार बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Deoria: कोटे की दुकान पर पहुंचकर डीएम ने जाना खाद्यान्न वितरण का हाल, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर बिफरे

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही श्रीरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  4 July 2026, 7:31 PM IST