
भरण-पोषण वारंट में वांछित आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भलुअनी थाना पुलिस ने भरण-पोषण वारंट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अपर प्रधान न्यायाधीश, कक्ष संख्या-03, देवरिया द्वारा वाद संख्या EX No. 51/2026, रंजना बनाम कुवर में धारा 147 बीएनएसएस के तहत भरण-पोषण संबंधी वारंट (प्रपत्र 18/19) जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने वारंटी कुवर प्रताप पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी भलुअनी, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया को 23 जुलाई 2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
Deoria: पुलिस का बड़ा एक्शन; जानिए कैसे दो अवैध तमंचों के साथ दबोचा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने कहा कि कानून के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Location : Deoria
Published : 23 July 2026, 6:50 PM IST