Delhi Breaking: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद छावनी में तब्दील हुआ शिदीपुरा इलाका

दिल्ली के शिदीपुरा इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस चौकी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 September 2026, 10:34 PM IST

New Delhi: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। पूरा मामला देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र स्थित शिदीपुरा पुलिस चौकी का है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार देर शाम की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, वारदात की जानकारी जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को लगी। वैसे ही पुलिस चौकी के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।

बच्ची के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि उनको जब बेटी के साथ हुई इस वारदात की सूचना मिली तो वह खुद आरोपी को पुलिस चौकी लेकर आए। डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने उल्टा उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए लाठी मारी है। यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी को चौकी से गायब कर दिया, जिसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया है।

दिल्ली पुलिस के लिए दौड़ते-दौड़ते तोड़ दिया दम, बुलंदशहर के सौरभ का खाकी वाला सपना रह गया अधूरा

आरोपी ने किस तरीके से दिया वारदात को अंजाम?

वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस टीम जांच कर रही है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, लेकिन मामला लगातार तनावपूर्ण होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र करीब 34 साल है। बच्ची की बुआ का कहना है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।

“सिंगापुर जाकर बदलना चाहता था जिंदगी”, 8 लाख का कर्ज… नहीं मिला वीजा तो दिल्ली में युवक ने उठाया दर्दनाक कदम

आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई

मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। वह दिल्ली के किशनगंज इलाके का रहने वाला बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  21 September 2026, 9:39 PM IST