CRPF Jawan Shashikant Singh की सड़क हादसे में मौत, छुट्टी पर घर आए थे; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गाजीपुर में छुट्टी पर घर आए CRPF जवान Shashikant Singh की सड़क हादसे में मौत हो गई। भोर में फोरलेन के फुटपाथ पर टहलते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। जवान की मौत से पत्नी और तीन बच्चों समेत पूरा परिवार सदमे में है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 October 2026, 12:18 PM IST
google-preferred

Ghazipur: गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह (36) की मौत हो गई। वह दो दिन की छुट्टी पर अपने गांव आए थे। सुबह टहलने निकले जवान को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

सुबह टहलने निकले थे जवान

भवानीपुर कंसहरी गांव निवासी CRPF Jawan Shashikant Singh वाराणसी स्थित सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, वह दो दिन की छुट्टी पर शनिवार शाम अपने पैतृक घर पहुंचे थे।

शनिवार भोर करीब चार बजे वह घर से लगभग 200 मीटर दूर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के फुटपाथ पर टहलने के लिए निकले। वह मऊ की ओर जाने वाली लेन के फुटपाथ पर कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया।

तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

बताया गया कि गाजीपुर की ओर से मऊ की तरफ जा रहे वाहन ने पीछे से जवान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

Sundar Pichai को Trump ने क्यों कहा ‘Monster’? जवाब सुनकर हंस पड़े लोग

ड्यूटी पर लौटने से पहले हादसा

शशिकांत सिंह की छुट्टी पांच अक्तूबर को समाप्त होनी थी और इसके बाद उन्हें दोबारा ड्यूटी पर लौटना था। ड्यूटी पर वापसी से कुछ दिन पहले ही हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

जवान की मौत की खबर घर पहुंचते ही मां गायत्री देवी, पत्नी प्रियंका सिंह और तीनों बच्चों परी सिंह, शौर्य सिंह और रुद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

CCTV से वाहन की तलाश

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पवन कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अब हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन और चालक की पहचान होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Location :  New Delhi

Published :  4 October 2026, 12:18 PM IST

Advertisement