
महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में शुक्रवार को पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरिंदों ने चलते ऑटो में महिला(50) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना गदरपुर की है।
जानकारी के अनुसार घटना 17 अप्रैल की है। महिला दिल्ली से काशीपुर ट्रेन से आयी। उसके बाद काशीपुर लौटी महिला केलाखेड़ा के लिए ऑटो में सवार हुई थी। इस दौरान टेंपो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। सुल्तानपुर पट्टी के पास पहुंचते ही दो युवकों ने पहले महिला के साथ छेड़खानी शुरू की और उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
जबकि चालक ऑटो चलाता रहा। युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी महिला से लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। महिला ने दुष्कर्म की वारदात को छुपाए रखा लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
करीब एक हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गैंगरेप करने वालो तीनों आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही जिस ऑटो में युवती के साथ बलात्कार हुआ था, उसे जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इससे पूर्व 14 अप्रैल को उधम सिंह नगर जिले में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने एक नाबालिग लड़की को नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता के नाना ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के जसपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि जसपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय बुर्जुग मुख्तार ने हमारे परिवार की नाबालिग बेटी को दो महीने पूर्व अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ सूंघा दिया. बेहोशी की हालत में मुख्तार ने उसके साथ दुष्कर्म किया, होश में आने के बाद वो घर आ गई।
Location : Udham Singh Nagar
Published : 25 April 2025, 4:37 PM IST
Topics : Crime in Udham Singh Nagar Police arrested the three accused Udham Singh Nagar Police Udham Singh Nagar News Uttarakhand hindi news