
बदमाशों ने सरेआम मारी गोली ( सोर्स - रिपोर्टर )
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक बड़ी खबर है। रविवार दोपहर को जनपद के एकौना थाना क्षेत्र में 50 साल की एक महिला को सरेआम गोली मारी गई। इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज के देवरिया संवाददाता के मुताबिक एकौना थाना क्षेत्र के पलिया में रमपुरवा गांव के समीप बदमाशों एक महिला को सरेआम गोली मारी। बदमाशों ने महिला के दाहिने सीने की तरफ गोली मारी। गोली लगने से महिला मौके पर ही गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही गांव के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में मौके उठाया और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक महिला को गोली मारने वाले उसके करीबी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।
इस गोलीकांड से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
( खबर में अपडेट जारी है )
Location : Deoria
Published : 1 June 2025, 2:55 PM IST
Topics : Deoria Crime news deoria Latest news Ekouna police station Shot in public in Deoria UP Police