गुरु-शिष्य मर्यादा तार-तार! स्वतंत्रता दिवस पर छात्र को घिनौनी सजा, चंदौली GIC के प्रधानाचार्य कटघरे में

चंदौली के चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों से कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो वायरल है। प्रधानाचार्य पर कक्षा-9 के छात्र से मारपीट का भी आरोप है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 16 August 2026, 6:11 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।

प्रधानाचार्य पर कक्षा-9 के छात्र से मारपीट का आरोप

मामले में कक्षा-9 के एक छात्र के साथ कथित मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। घटना को लेकर छात्र के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Chandauli: हर्निया ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों के साथ कथित शारीरिक दंड और अपमानजनक व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Chandauli: 50 हजार का इनामी पुलिस के सामने आया तो बरसाने लगा गोलियां, फिर कुछ ही सेकंड में पलट गया पूरा खेल

शिक्षा विभाग के जवाब का इंतजार

मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में अब वायरल वीडियो और छात्रों के आरोपों पर शिक्षा विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है। अधिकारियों की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Chandauli

Published :  16 August 2026, 6:11 PM IST