ब्याज के पैसों का विवाद बना खूनी खेल! चंदौली में लाठी-डंडों के बाद चली गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

चंदौली में पैसों के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट, फायरिंग और अफरा-तफरी के बीच पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आखिर विवाद कैसे इतना बढ़ गया, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 July 2026, 10:32 AM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में ब्याज के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

फायरिंग से इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। समय रहते लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति और अधिक गंभीर होने से बच गई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक आरोपी कथित तौर पर असलहे की मुठिया से दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर घटना की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है।

घायल का मेडिकल कराया गया

मारपीट में घायल हुए कलाधर सिंह का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

शादी का वादा, फिर ब्लैकमेल का खौफनाक खेल! मैनपुरी में महिला ने खोली आरोपी की पूरी साजिश

पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! जेल में आरोपियों ने खोले ऐसे राज, बढ़ीं कई बड़े नामों की मुश्किलें

धानापुर थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय पट्टी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  6 July 2026, 10:32 AM IST