इनोवा कार की तलाशी ली तो उड़े होश! चंदौली में 6 क्विंटल से ज्यादा गोमांस जब्त, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी

चंदौली में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है। एक मामले में इनोवा कार से 650 किलो मांस मिला, जबकि दूसरे मामले में मांस के साथ काटने के उपकरण भी जब्त किए गए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 18 October 2026, 8:10 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कथित गोमांस तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। अलीनगर पुलिस ने इनोवा कार से 6 क्विंटल 50 किलोग्राम मांस बरामद किया, जबकि मुगलसराय पुलिस ने दुल्हीपुर इलाके से मांस और काटने के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अलीनगर में इनोवा कार से 650 किलो मांस बरामद

पुलिस के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सिंघीताली पुल के पास एक इनोवा कार से 6 क्विंटल 50 किलो कथित गोमांस बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मांस की खेप वाराणसी ले जाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने फैयाज कुरैशी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार के समस्तीपुर में चंदौली के युवक को गोलियों से भूना, परिवार में मचा कोहराम

मुगलसराय के दुल्हीपुर में भी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई मुगलसराय थाना क्षेत्र के दुल्हीपुर इलाके में की गई। पुलिस ने यहां से एक किलो 200 ग्राम कथित गोमांस और 6 किलो 600 ग्राम पड़वे का मांस बरामद किया। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गड़ासी, चाकू और नकदी भी बरामद की है।

चंदौली नगर पालिका में बवाल: अधिशासी अभियंता से बदसलूकी और कॉलर पकड़ने पर गरमाया माहौल, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में बरामद मांस और अन्य सामान को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। अलीनगर मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मांस कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Location :  Chandauli

Published :  18 October 2026, 8:10 PM IST

Related News

Advertisement