
खड़ी रोडवेज बस में घुसा टेंपो (IMG: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में टेंपो सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती चौराहे के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार थ्री व्हीलर टेंपो टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस सतेती चौराहे के पास खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर बस में जा घुसा। टक्कर के बाद टेंपो में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।
बदायूं में बड़ी वारदात: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, करीब 30 लाख रुपए के जेवर और सामान पार
हादसे की सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बस और टेंपो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टेंपो चालक की हालत और हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Location : Budaun
Published : 17 October 2026, 1:31 PM IST
Topics : Budaun District Hospital Budaun News Roadways Bus Accident Tempo Accident Uttar Pradesh News